Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में नहर में कूदी बुजुर्ग महिला, रेहड़ी चालक बना फरिश्ता

पानीपत। शांति नगर क्षेत्र में दिल्ली पैरलल नहर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। नहर में गिरते ही महिला पानी में डूबने लगी और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

इसी दौरान पास ही फल की रेहड़ी लगाकर गुजर-बसर करने वाले दीपक की नजर महिला पर पड़ गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए दीपक ने बिना किसी देरी के नहर में छलांग लगा दी और बुजुर्ग महिला को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। दीपक ने साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस और डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम में तैनात ईएएसआई मुकेश, एसपीओ सोमपाल और केवाई प्रवेश मौके पर पहुंचे। हालांकि, एंबुलेंस को पहुंचने में कुछ समय लग गया, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।

इसके बाद पुलिस कर्मियों ने अपनी गाड़ी और मौके पर पहुंचे एएसआई जगबीर देशवाल की सहायता से बुजुर्ग महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जांच अधिकारी ईएएसआई मुकेश ने बताया कि बुजुर्ग महिला फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि महिला ने नहर में छलांग क्यों लगाई।

वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेहड़ी चालक दीपक की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि अगर दीपक समय पर कदम न उठाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.