Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बारिश के बाद अंबाला की सड़कों पर कई जगह घुटनों से लेकर काफी ऊंचाई तक पानी जमा हो गया। पानी इतना ज्यादा था कि दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो गया। कई बाइक और कारें पानी में फंसने के बाद बंद हो गईं। इसके बाद वाहन चालकों को खुद ही अपने वाहनों को धक्का लगाकर पानी से बाहर निकालना पड़ा।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के बाद सड़कों पर किस तरह पानी जमा है। कहीं बाइक सवार पानी के बीच से निकलते दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं लोग अपने बंद पड़े वाहनों को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं। जलभराव के चलते सड़क पर यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि अंबाला में बारिश के दौरान जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। हल्की बारिश में ही कई इलाकों की सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। लोगों का कहना है कि नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल पाता।अब लोगों ने नगर निगम से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और जलभराव वाले इलाकों की स्थायी समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि हर बारिश के बाद शहरवासियों को इसी परेशानी से न जूझना पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.