Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा।
इसी बीच बादलों के बीच निकली हल्की धूप के साथ आसमान में खूबसूरत इंद्रधनुष भी नजर आया।घने काले बादल, हरी-भरी पहाड़ियां और आसमान में नजर आता इंद्रधनुष धर्मशाला की खूबसूरती में चार चांद लगाता दिखाई दिया। मौसम के इस मनमोहक नजारे को कैमरे में भी कैद किया गया।