Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बागवानों को एमआईएस का भुगतान अब सीधे बैंक खातों में, 115 करोड़ की बकाया राशि जल्द

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के बागवानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब राज्य सरकार एमआईएस (मिशन इनिशिएटिव स्कीम) के तहत बागवानों का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में करेगी। इससे पहले, एचपीएमसी सेब खरीद के बाद बागवानों को दवाई, खाद और अन्य औजार दिए जाते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पूरी होगी।

बागवानी मंत्री जगत नेगी ने बताया कि प्रदेश में एमआईएस योजना के तहत अब तक 154 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है, जबकि 115 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया था। उन्होंने कहा कि छोटे बागवानों को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके बाद बड़े बागवानों को भुगतान किया जाएगा।जगत नेगी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एमआईएस योजना केंद्र सरकार की थी, लेकिन इसे समाप्त करने से हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने विदेशों से सेब के आयात पर शुल्क बढ़ाने के फैसले पर भी चिंता जताई। नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री जब हिमाचल आते हैं तो हमेशा प्रदेश के सेब की तारीफ करते हैं और आयात शुल्क बढ़ाने की बात करते हैं, लेकिन वास्तविकता में शुल्क घटाने के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के साथ समझौते और अमेरिका के दबाव के कारण शुल्क शून्य किए जाने का उदाहरण भी दिया।

जगत नेगी ने कहा कि इससे हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा और बागवानों को आने वाले समय में कठिन दौर से गुजरना पड़ सकता है।इस नई डीबीटी प्रणाली से बागवानों को समय पर भुगतान मिलने की उम्मीद है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कृषि गतिविधियों में तेजी आएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.