Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधायक प्राथमिकताएं बैठकें समाप्त, CM  ने समस्याओं के निपटारे के दिए निर्देश, BJP ने कहा – सिर्फ औपचारिकता

शिमला, संजू-:वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हिमाचल प्रदेश में शिमला सचिवालय में दो दिवसीय विधायक प्राथमिकताओं की बैठकें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज समाप्त हुईं। इस दौरान कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी के विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं सरकार के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि विधायकों की समस्याओं के निपटारे के लिए मौके पर ही निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रस्तुत प्राथमिकताओं के लिए उचित बजट का प्रावधान किया जाएगा।वहीं, भाजपा विधायकों ने बैठक को केवल औपचारिकता करार देते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं को पूरा नहीं किया गया, जिससे उनके विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विधायक निधि और ऐच्छिक निधि पर रोक लगा रही है और विपक्षी विधायकों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM हिमाचल प्रदेश:

 “विधायकों की समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए गए हैं और बजट का प्रावधान किया जाएगा।”

राकेश जामवाल, BJP विधायक: “सरकार हमारी प्राथमिकताओं को पूरा नहीं कर रही, बैठकें केवल औपचारिकता हैं।”

विपिन सिंह परमार, BJP विधायक: “विधायक निधि और ऐच्छिक निधि पर रोक लगी है, विकास प्रभावित हो रहा है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.