Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुक्खू सरकार संकट में: कर्मचारियों का डीए-एरियर देने में असमर्थ

शिमला। हिमाचल प्रदेश की वित्तीय हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और सरकार अब गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। वित्त विभाग द्वारा पेश किए गए ताजा आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश का खजाना दबाव में है और सरकार के सामने कर्मचारियों के भुगतान से लेकर विकास कार्यों तक कई बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि सरकार को अपनी देनदारियों को लेकर असमर्थता जतानी पड़ रही है।

कर्मचारियों-पेंशनरों को झटका, डीए और एरियर पर संकट

वित्त विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सरकार पर वेतन और पेंशन संशोधन के करीब 8,500 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) के लगभग 5,000 करोड़ रुपये एरियर भी लंबित पड़े हैं। सरकार ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल वह न तो डीए की अगली किस्त जारी कर पाएगी और न ही बकाया एरियर का भुगतान संभव है। हालात यह हैं कि नए वेतन आयोग की बात तो दूर, मौजूदा वेतन ढांचे को संभालना भी चुनौती बन गया है।

हिमकेयर-सहारा योजना और विकास कार्यों पर भी असर

आर्थिक तंगी का असर अब आम जनता से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं पर भी पड़ने लगा है। सरकार ने स्वीकार किया है कि वह हिमकेयर और सहारा योजना जैसी स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की देनदारियां चुकाने में सक्षम नहीं है। वहीं प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की लगभग 2,000 करोड़ रुपये की देनदारियां अगले वित्त वर्ष तक लटक सकती हैं। केंद्र प्रायोजित योजनाओं में आवश्यक मैचिंग ग्रांट देने के लिए भी सरकार के पास पर्याप्त बजट नहीं बचा है, जिससे नए प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना कमजोर हो गई है।

सब्सिडी पर संकट, यूपीएस पर भी पुनर्विचार संभव

सरकार की आर्थिक स्थिति का असर नीतिगत फैसलों पर भी दिख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट के आदेशों के तहत सरकार को करीब 1,000 करोड़ रुपये का भुगतान करना है, लेकिन मौजूदा वित्तीय हालात में यह भी मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में सरकार को सब्सिडी में कटौती या उन्हें बंद करने जैसे कठोर फैसलों पर विचार करना पड़ सकता है। इसके साथ ही वित्तीय दबाव को देखते हुए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) पर भी दोबारा मंथन की संभावना जताई जा रही है।

हर खर्च रोकने के बाद भी 6 हजार करोड़ घाटे का अनुमान

आर्थिक संकट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यदि सरकार पुरानी देनदारियां रोक दे, विकास कार्य बंद कर दे और सब्सिडी भी समाप्त कर दे, तब भी आगामी वित्त वर्ष में करीब 6,000 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया जा रहा है। वित्त विभाग के ये आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक रूप से एक कठिन दौर में फंसा हुआ है और सरकार के लिए इससे बाहर निकलना बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.