Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला: कमरे में अधजली हालत में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

शिमला। जिला शिमला के चौपाल उपमंडल से एक दर्दनाक और रहस्यमयी मामला सामने आया है। यहां किराए के कमरे में रह रहे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी अवस्था में मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव बिस्तर पर अधजली हालत में पड़ा था।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक कर्तार नेगी ने जब लंबे समय तक किरायेदार के कमरे से कोई गतिविधि नहीं देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया।

पुलिस को कमरे के भीतर युवक का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जो काफी हद तक जल चुका था। घटनास्थल की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई।

कमरे से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा (पुत्र धर्मवीर शर्मा) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ठियोग तहसील के देहा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और चौपाल में किराए पर अकेला रह रहा था।

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत बिजली का करंट लगने से हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने कुछ संभावित पतों पर संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक मृतक के परिजनों से सीधा संपर्क नहीं हो पाया है।

पुलिस ने आसपास के लोगों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले में BNSS की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह हादसा करंट लगने जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के असली कारण और समय की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.