Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चीन में सोने की खदान में बड़ा हादसा, सात मजदूरों की मौत

नई दिल्ली। चीन के पूर्वी शेडोंग प्रांत में स्थित एक सोने की खदान में बड़ा हादसा हो गया। सरकारी मीडिया CCTV के अनुसार इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और संबंधित विभागों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह दुर्घटना शनिवार को हुई, जब खदान के अंदर मजदूरों को ले जाने वाला एक पिंजरा (केज) अचानक खदान के शाफ्ट में गिर गया। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन सात लोगों को बचाया नहीं जा सका।

हादसे की जांच में जुटे अधिकारी

चीन के इमरजेंसी मैनेजमेंट विभाग और पब्लिक सिक्योरिटी डिपार्टमेंट इस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं इस दुर्घटना को छिपाने या दबाने का प्रयास तो नहीं किया गया।

कंपनी रजिस्ट्री प्लेटफॉर्म किचाचा के अनुसार, यह खदान चीन की प्रमुख स्वर्ण उत्पादक कंपनी झाओजिन माइनिंग इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है।

कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट

हादसे की खबर सामने आने के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई। इसके चलते मंगलवार को झाओजिन माइनिंग इंडस्ट्री के शेयरों में करीब 6% की गिरावट दर्ज की गई।

लूनर न्यू ईयर से पहले सुरक्षा पर सख्ती

रॉयटर्स के अनुसार, जांच अभी जारी है और इस मामले में फिलहाल कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है। वहीं, चीन की इमरजेंसी मैनेजमेंट मिनिस्ट्री ने लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों से पहले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बैठक की है और खदानों, केमिकल कंपनियों सहित अन्य जोखिमभरे क्षेत्रों में सख्त निरीक्षण की घोषणा की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.