Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आर्थिक संकट में कर्मचारियों का सरकार को समर्थन,कटौती हो तो ऊपर से हो शुरुआत

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में गहराते आर्थिक संकट के बीच सरकारी कर्मचारियों ने राज्य सरकार के साथ खड़े रहने का भरोसा जताया है। हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र मियां ने कहा कि कर्मचारी इस कठिन समय में सरकार का पूरा सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन यदि खर्चों में कटौती की जरूरत पड़ती है तो इसकी शुरुआत उच्च स्तर से की जानी चाहिए, न कि निचले और मध्यम वर्ग के कर्मचारियों से।

राजेंद्र मियां ने बताया कि सचिवालय में आयोजित जनरल हाउस बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी कई अहम समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य की आर्थिक स्थिति को समझते हैं और सरकार के साथ मिलकर समाधान निकालना चाहते हैं। लेकिन कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ डालना न्यायसंगत नहीं होगा।उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों का एरियर और महंगाई भत्ता (DA) लंबे समय से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही नया वेतन आयोग लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। राजेंद्र मियां ने स्पष्ट किया कि संगठन इन सभी मांगों को मजबूती के साथ राज्य सरकार के समक्ष रखेगा।उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनेगी और सकारात्मक निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.