Facebook-f Youtube X-twitter

बिना ओटीपी और कॉल के उड़ गए 1.35 लाख, चाय बेचकर जोड़ी गई जमापूंजी पर साइबर ठगों का वार

मंडी, धर्मवीर-:साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और इसका सबसे बड़ा खामियाजा आम मेहनतकश लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला सुंदरनगर शहर के भोजपुर बाजार से सामने आया है, जहां चाय की दुकान चलाकर गुजर-बसर करने वाले एक दुकानदार के बैंक खाते से 1 लाख 35 हजार रुपये की राशि गायब हो गई। हैरानी की बात यह रही कि न तो पीड़ित के मोबाइल पर कोई ओटीपी आया, न ही किसी तरह की फोन कॉल हुई और न ही उसने किसी को अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी दी।

पीड़ित की पहचान हनुमंत पवार के रूप में हुई है, जो वर्षों से भोजपुर बाजार में चाय की दुकान चला रहे हैं। हनुमंत ने बताया कि यह रकम उसने दिन-रात मेहनत कर, धीरे-धीरे बचत के रूप में जमा की थी। लेकिन 7 से 9 फरवरी के बीच उनके खाते से लगातार कई ट्रांजैक्शन हुए और पूरी राशि निकाल ली गई। जब उन्होंने बैंक जाकर पासबुक अपडेट करवाई तो खाते में सिर्फ 18 रुपये शेष बचे थे। यह देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा।हनुमंत पवार के अनुसार, उन्हें किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की भनक तक नहीं लगी। न कोई लिंक आया, न किसी ने कॉल कर जानकारी मांगी, फिर भी खाते से पैसे निकल गए। बैंक कर्मचारियों से जानकारी लेने पर उन्हें साइबर ठगी का शिकार होने की बात पता चली।घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत सुंदरनगर पुलिस थाने और संबंधित बैंक शाखा में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी मेहनत की कमाई उन्हें वापस दिलाई जाए और इस वारदात को अंजाम देने वाले साइबर ठगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

हनुमंत पवार का कहना है कि छोटे दुकानदार पहले ही बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस तरह की ठगी उनकी जिंदगी को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर देती है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और पीड़ितों को समय पर न्याय मिले।

मामले को लेकर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से ट्रांजैक्शन डिटेल्स की जांच की जा रही है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।डीएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक से सावधान रहें और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन की स्थिति में तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.