Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सतलुज में डिसिल्टेशन से सुन्नी को मिलेगी राहत, कोलडैम की बाथिमेट्री रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद प्रक्रिया होगी तेज

शिमला, 10 फरवरी-:सतलुज नदी में बढ़ती सिल्ट की समस्या से सुन्नी क्षेत्र को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। कोलडैम हाईड्रो पावर स्टेशन को लेकर एनटीपीसी द्वारा तैयार की गई बाथिमेट्री एवं सिल्टेशन रिपोर्ट उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन द्वारा डिसिल्टेशन की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मंगलवार को बचत भवन में उपायुक्त की अध्यक्षता में इस विषय पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोलडैम प्रबंधन ने रिपोर्ट पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दी। उपायुक्त ने बताया कि सुन्नी क्षेत्र में बढ़ती सिल्ट की समस्या को देखते हुए सोनार तकनीक के माध्यम से बाथिमेट्री एवं सिल्टेशन सर्वेक्षण करवाने के निर्देश दिए गए थे, जिसे आईआईटी रुड़की के माध्यम से पूरा किया गया है।

बाथिमेट्री अध्ययन के तहत जल के भीतर की गहराई और तल की बनावट का आकलन किया गया है। इस सर्वेक्षण में सोनार तकनीक का उपयोग कर जलाशय के भीतर की विस्तृत मैपिंग की गई। रिपोर्ट के अनुसार, सिल्टेशन के आधार पर क्षेत्र को तीन जोन में विभाजित किया गया है — जोन-1 में तत्तापानी, जोन-2 में सुन्नी और जोन-3 में चाबा क्षेत्र को शामिल किया गया है।रिपोर्ट में वर्ष 2014 से 2023 के बीच सिल्ट के एकत्रीकरण में बदलाव सामने आया है। विशेष रूप से जोन-3 में वर्ष 2022 और 2023 के दौरान सिल्टेशन में वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके पीछे सड़क निर्माण, विभिन्न परियोजना कार्य और बाढ़ जैसी घटनाएं प्रमुख कारण मानी गई हैं।हालांकि रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जलाशय में एकत्रित सिल्ट अभी उसकी कुल भंडारण क्षमता से कम है।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि रिपोर्ट में डिसिल्टेशन को लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए हैं। प्रशासन इन सुझावों के आधार पर एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करेगा, ताकि नियमानुसार सिल्ट को हटाया जा सके। इससे जलस्तर में अनावश्यक वृद्धि नहीं होगी और मानसून के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा भी कम किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि डिसिल्टेशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले डीएफओ एफसीए अनुमति सहित सभी आवश्यक नियमों और प्रावधानों का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी। कोलडैम प्रबंधन ने इस प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है।बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, डीएफओ ग्रामीण अनिकेत बान्वे, एनटीपीसी हेड ऑफ प्रोजेक्ट सेशगेरी राव, सहायक महाप्रबंधक स्वधीन, डीजीएम अखिलेश जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.