Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिटायर्ड हवलदार के ऑपरेशन में कथित लापरवाही, डॉक्टर पर मामला दर्ज

बादली। बादली निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हवलदार सुरेन्द्र सिंह ने बहादुरगढ़ स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के डॉक्टर और प्रबंधन पर ऑपरेशन के दौरान गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि 24 जनवरी 2026 को पेट दर्द की शिकायत के चलते वे ईसीएचएस (ECHS) पॉलिक्लिनिक झज्जर पहुंचे थे, जहां से उन्हें आगे उपचार के लिए रेफर किया गया। उसी दिन उन्हें बहादुरगढ़ के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर चंदन डेका ने अपेंडिक्स की समस्या बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी।

पीड़ित के अनुसार 27 जनवरी 2026 को उनका ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उन्हें वार्ड के कमरा नंबर 104 में शिफ्ट कर दिया गया। सुरेन्द्र सिंह का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टर और स्टाफ ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया।

उन्होंने बताया कि कई बार हालत खराब होने की जानकारी देने के बावजूद उन्हें यह कहकर आश्वस्त किया जाता रहा कि वे ईसीएचएस पैनल के मरीज हैं और कुछ दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। जब 10 फरवरी को उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई, तब सीटी स्कैन कराया गया।

आरोप है कि जांच रिपोर्ट में यह सामने आया कि ऑपरेशन के दौरान पेट के अंदर कोई वस्तु छूट गई थी, जिसके कारण दोबारा ऑपरेशन की आवश्यकता बताई गई। पीड़ित का कहना है कि डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से उनकी जान को खतरा पैदा हुआ और उन्हें तथा उनके परिजनों को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी।

सेवानिवृत्त हवलदार ने यह भी आरोप लगाया कि इस लापरवाही के चलते ईसीएचएस पैनल के माध्यम से सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर डॉक्टर चंदन डेका व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही इलाज से संबंधित सभी बिलों और जांच रिपोर्टों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की भी अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.