Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

12 फरवरी बैंक हड़ताल: SBI-IDBI समेत सेवाएं प्रभावित, जानें कर्मचारियों की मांगें

नई दिल्ली। देशभर में बैंकिंग सेवाओं को लेकर 12 फरवरी 2026 को बड़ा असर देखने को मिल सकता है। भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों को पहले ही सतर्क करते हुए कहा है कि प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल के चलते बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, आईडीबीआई बैंक को भी बैंक यूनियनों की ओर से हड़ताल का औपचारिक नोटिस मिल चुका है।

बैंक की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब कई बैंक यूनियनें सरकार के नए श्रम कानूनों के विरोध में हड़ताल की तैयारी कर रही हैं। इससे शाखाओं में कामकाज, कैश लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य जरूरी सेवाओं में परेशानी होने की संभावना जताई जा रही है।

किसने बुलाई है यह बैंक हड़ताल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की प्रमुख बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया है। हालांकि अभी तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) या किसी बैंक की तरफ से इस दिन को आधिकारिक बैंक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में शाखाएं खुली रह सकती हैं, लेकिन कामकाज प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी दी चेतावनी

हड़ताल को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने भी स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है। बैंक ने बीएसई को दी गई फाइलिंग में कहा कि वह संचालन सामान्य रखने के लिए कदम उठा रहा है, लेकिन अगर हड़ताल तय कार्यक्रम के अनुसार होती है तो शाखाओं और कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ सकता है।

इन यूनियनों ने किया समर्थन

इस हड़ताल में शामिल होने की अपील प्रमुख यूनियनों ने की है, जिनमें—

  • ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA)
  • ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA)
  • बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI)

इसके अलावा, देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के भी इस आंदोलन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या हैं बैंक कर्मचारियों की मांगें?

बैंक यूनियनों का कहना है कि सरकार द्वारा नवंबर में नोटिफाई किए गए चार नए लेबर कोड कर्मचारियों के अधिकारों को कमजोर कर सकते हैं। इन कोड्स के लागू होने से 29 पुराने श्रम कानूनों में बदलाव होगा। यूनियनों के मुताबिक, इससे ट्रेड यूनियनों का रजिस्ट्रेशन भी कठिन हो जाएगा।

इसके साथ ही बैंक कर्मियों की प्रमुख मांगों में—

  • पांच दिन कार्य सप्ताह (5-Day Work Week)
  • बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस
  • कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा

जैसी मांगें भी शामिल हैं।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

यदि 12 फरवरी को हड़ताल होती है तो बैंक शाखाओं में लेन-देन, नकद निकासी, ड्राफ्ट, चेक क्लियरेंस और अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें और डिजिटल माध्यमों का अधिक इस्तेमाल करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.