Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

म्यूटेशन के नाम पर रिश्वतखोरी, पटवारी और सहायक ACB के शिकंजे में

फरीदाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने गोछी तहसील में तैनात पटवारी जितेंद्र और उसके सहायक विनोद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर म्यूटेशन (नामांतरण) दर्ज करने के बदले पैसे मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता से आरोपियों ने म्यूटेशन चढ़ाने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग की थी। इसमें से 5 हजार रुपये पहले ही ले लिए गए थे। इसके बाद बाकी रकम देने के लिए बुधवार को शिकायतकर्ता को तहसील परिसर में बुलाया गया।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से पहले इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने योजना बनाकर तहसील में जाल बिछाया और जैसे ही पटवारी और उसके सहायक ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले भी इस तरह की वसूली की है या नहीं। एंटी करप्शन ब्यूरो की इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.