Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर में चंदन तस्करों का आतंक,दनोह गांव में 15 पेड़ काटे

बिलासपुर, सुभाष-: शहर में चंदन तस्करों की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीती रात अज्ञात वन कटुओं ने शहर से सटे दनोह गांव में अलग-अलग स्थानों पर चंदन के करीब 10 से 15 पेड़ों को काट दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने खेतों में कटे पड़े पेड़ देखे तो इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले डीसी कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर भी चंदन के पेड़ काटे गए थे। इसके बावजूद तस्करों के हौसले कम नहीं हुए, जिससे वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि चंदन के पेड़ वर्षों की मेहनत से तैयार होते हैं, लेकिन तस्कर उन्हें कुछ ही घंटों में उजाड़ देते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही चंदन चोरी की घटनाओं से शहर और आसपास के क्षेत्रों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.