Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला में नशे में धुत हेड कांस्टेबल ने युवती को कुचला

अंबाला | अंबाला में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। काली पलटन पुल के पास 24 वर्षीय निकिता बजाज की कार के नीचे कुचल जाने से मौत हो गई। हादसे का आरोप एक नशे में धुत हेड कांस्टेबल अमित कुमार पर लगाया गया है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, निकिता अपने भाई हर्ष बजाज के साथ दिल्ली से अंबाला छावनी ट्रेन से आई थी। रात करीब सवा आठ बजे दोनों ई-रिक्शा में सवार होकर शहर की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार होंडा सिटी (HR 29AE 8282) ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे रिक्शा अनियंत्रित हो गया और उसमें बैठी निकिता सड़क पर गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद हेड कांस्टेबल ने निकिता को सड़क पर कुचल दिया। मौके पर भीड़ ने आरोपी पुलिसकर्मी को कार से बाहर निकाला। वह पुलिस वर्दी में था और नशे में धुत दिखाई दे रहा था।

घायल निकिता को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रामा सेंटर में मृतका के परिवार और पुलिस के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस अपने कर्मचारी को बचाने में लगी थी और उन्होंने आरोपित के मेडिकल परीक्षण की मांग की।

निकिता बजाज एयरहोस्टेस का कोर्स कर चुकी थीं और गुरुग्राम की एमएक्स मल्टीनेशनल कंपनी में चार साल से काम कर रही थीं। उनके भाई हर्ष नई दिल्ली में ली मेरिडियन होटल में फ्रंट ऑफिस सुपरवाइजर हैं।

मृतका के पिता जसपाल बजाज ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। आज  निकिता का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शहर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई आम नागरिकों की तरह सख्ती से की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.