Facebook-f Youtube X-twitter

करनाल धान घोटाला: पुलिस ने की 12 गिरफ्तारियां, एसीबी फेल

करनाल। जिले में दो अलग-अलग धान घोटालों की जांच में पुलिस की विशेष जांच टीम ने तेजी दिखाई है। मौजूदा धान सीजन में हुए लगभग 20 करोड़ रुपये के घोटाले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, वर्ष 2022-23 के फर्जीवाड़े की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो अब तक किसी आरोपी को पकड़ने में असफल रही।

मौजूदा सीजन के दौरान अक्टूबर-नवंबर में जिले की अलग-अलग मंडियों में धान घोटाले को अंजाम दिया गया। जांच में सामने आया कि बिना धान खरीदे ही फर्जी गेट पास काटे गए और कुल छह FIR दर्ज की गई। पुलिस ने करनाल मंडी सुपरवाइजर, आढ़ती और दो कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में असंध हैफेड प्रबंधक प्रमोद, हैफेड प्रबंधक निसिंग दर्शन सिंह, स्टेट वेयर हाउस इंद्री के सहायक तकनीकी अधिकारी प्रदीप कुमार, DFSC निरीक्षक इंद्री और तरावड़ी, आढ़ती नरेश व देवेंद्र और दो राइस मिल मालिक शामिल हैं।

दूसरी ओर, वर्ष 2022-23 में घरौंडा मंडी में हुए फर्जीवाड़े की जांच एसीबी कर रही है। जांच में अधिकारियों और मिल मालिकों की मिलीभगत सामने आई। इसमें 2.56 करोड़ रुपये के फर्जी आवक और गेट पास का खुलासा हुआ। एसीबी ने दिसंबर 2025 में आरोपियों के खिलाफ धारा 120B, 409, 420, 467, 468, 471 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया। हालांकि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

हाल ही में दोनों विभागों में नए आईपीएस अधिकारियों की तैनाती हुई है। नरेंद्र बिजारणिया को एसपी करनाल और गंगाराम पूनिया को एसपी एसीबी नियुक्त किया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है, जबकि एसीबी की कार्रवाई धीमी प्रतीत हो रही है।

पुलिस ने बताया कि SIT सभी आरोपियों पर कड़ी नजर रखे हुए है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यकतानुसार और गिरफ्तारी की जाएगी। जिले में जारी यह जांच दोनों विभागों की कार्रवाई और एसीबी की धीमी प्रतिक्रिया पर भी सवाल खड़ा कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.