Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में ‘राइजिंग पंजाब समिट’ का आयोजन, कई प्रमुख हस्तियों ने रखे विचार

मोहाली। पंजाब के सर्वांगीण विकास और विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर तालमेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में ‘राइजिंग पंजाब समिट’ का भव्य आयोजन किया गया। दुबई इंटरनेशनल बिजनेस के तत्वावधान में आयोजित इस समिट में शिक्षा, कृषि, खेल, राजनीति, धर्म और स्वास्थ्य क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लेकर राज्य की प्रगति के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब सरकार में पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पशुधन विकास, डेयरी और सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देकर पंजाब की आर्थिक स्थिति को नई दिशा दी जा सकती है। पूर्व सांसद और प्रसिद्ध पंजाबी गायक हंस राज हंस ने संस्कृति, कला और संगीत को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बताते हुए युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया।

समिट में वरिष्ठ पर्यावरणविद् एवं जनस्वास्थ्य समर्थक भाई हरपाल सिंह जी (मुख्य ग्रंथी, श्री फतेहगढ़ साहिब), ज्ञानी हरप्रीत सिंह, करतार सिंह पहलवान, गुरप्रीत घुग्गी, डॉ. रमणदीप कौर, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ रणदीप सिंह, गिल रौंटा और पंजाबी अभिनेता जर्नैल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सामूहिक जिम्मेदारी, नवाचार और सामाजिक सहभागिता को पंजाब की तरक्की का मूल आधार बताया।

सीजीसी यूनिवर्सिटी के चांसलर सरदार रशपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि शिक्षा समाज निर्माण की नींव है और ऐसे मंच विद्यार्थियों को अनुभवी नेतृत्व से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने संस्थानों की जिम्मेदारी केवल डिग्री देने तक सीमित न रखते हुए युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने पर बल दिया।

वहीं, मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श धालीवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ना और उन्हें व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है, ताकि वे भविष्य में प्रदेश और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

समिट में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। यह आयोजन सीजीसी यूनिवर्सिटी की सामाजिक प्रतिबद्धता और ‘राइजिंग पंजाब’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...

परगट अपने पुराने कार्यकाल का हिसाब दें : हरपाल चीमा

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पुराने राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब...

पंजाब कांग्रेस में अनुशासन पर होगी सख्ती परगट सिंह के समर्थन में उतरे वेणुगोपाल

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का समर्थन करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि...

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.