Facebook-f Youtube X-twitter

रेवाड़ी में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, परिवार का इकलौता बेटा था गगन

रेवाड़ी। जिले के गांव बैरियावास में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 10वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र गगन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गगन अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, गगन गांव बैरियावास निवासी रामपाल का बेटा था और 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। बुधवार शाम वह घर के बाहर खेल रहा था, जबकि उसकी मां घर में मौजूद थी। इसी दौरान उसकी मां किसी काम से छत पर चली गई।

बताया जा रहा है कि मां के छत पर जाने के बाद गगन ने घर के एक कमरे में लगे पंखे के हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब मां नीचे आई तो उसने गगन को फंदे पर लटका देखा। यह देखकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत गगन को नीचे उतारकर रेवाड़ी के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले एक माह में जिले में नाबालिगों द्वारा आत्महत्या के चार मामले सामने आ चुके हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.