Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बढ़ता गैंग आतंक, पूर्व विधायक कुंडू को मिली जान से मारने की धमकी

महम । हरियाणा में आपराधिक घटनाओं और गैंगवार का डर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब महम के पूर्व विधायक बलराज सिंह कुंडू से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें फोन पर वॉयस मैसेज भेजकर रकम देने की धमकी दी गई।

पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने इस मामले को गंभीर बताते हुए हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में उस मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया है, जिससे उन्हें कॉल और धमकी भरा वॉयस मैसेज भेजा गया था।

जानकारी के अनुसार, कुंडू को एक फोन कॉल आया था। इसके बाद वॉयस मैसेज के जरिए कहा गया कि दो दिन के भीतर 5 करोड़ रुपये दिए जाएं, अन्यथा अंजाम भुगतना पड़ेगा। कुंडू के मुताबिक वॉयस मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गिरोह का महेंद्र डलाना बताते हुए रंगदारी की मांग की। इसके बाद से यह मामला और भी गंभीर हो गया है, क्योंकि रोहित गोदारा गिरोह का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है।

धमकी मिलने के बाद पूर्व विधायक ने सरकार और पुलिस प्रशासन से अपनी व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि एक जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम जनता किसके भरोसे रहेगी।

मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वाले नंबर की तकनीकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.