Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए लेबर कोड के खिलाफ शिमला में  सीटू का प्रदर्शन,डीसी कार्यालय तक निकाला रोष मार्च

शिमला, संजू-:चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में सीटू (CITU) के नेतृत्व में शिमला में व्यापक प्रदर्शन किया गया। पंचायत भवन से उपायुक्त कार्यालय तक निकाले गए इस रोष मार्च में करीब दस ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों और श्रमिक संगठनों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

रैली को संबोधित करते हुए सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि नए लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और श्रमिकों को असुरक्षा की ओर धकेलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाली हैं, जबकि मजदूर वर्ग की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।प्रदर्शन के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्पष्ट एवं स्थायी नीति बनाने की मांग उठाई गई। साथ ही मनरेगा योजना को समाप्त करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया गया।विजेंद्र मेहरा ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और जब तक श्रम कानूनों में श्रमिक हितों के अनुरूप संशोधन नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.