Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RDG को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में हैं सीएम सुक्खू,इसलिए दिल्ली में मिले पी. चिदम्बरम से

मंडी, धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सीएम सुक्खू रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने के मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए वे दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम से मिले और उनसे इस संदर्भ में कानूनी सलाह ली है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हितों के लिए लड़ाई लड़ना गलत बात नहीं है लेकिन जो रास्ते सीएम सुक्खू अपना रहे हैं वे सही नहीं है। केंद्र सरकार के समक्ष अपना पक्ष सही ढंग से रखने की बजाय सीएम उल्टा केंद्र को कोसने का ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके समय भी रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद हुई थी और उन्होंने केंद्र में मजबूती से अपना पक्ष रखकर इसे बहाल करवाया था।लेकिन सीएम सुक्खू ऐसा न करके गलत रास्तों को अपनाते हुए केंद्र सरकार को कोसने का काम कर रहे हैं। ऐसे रास्तों की बजाय यदि सीएम सही ढंग से केंद्र में अपना पक्ष रखने की कोशिश करें तो समाधान उसी से ही निकलेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि जानकारी के अनुसार अभी उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिलने का समय नहीं मिल पाया है क्योंकि केंद्र में बजट सत्र चला हुआ है। लेकिन जानकारी यह भी है कि राहुल और प्रियंका गांधी से भी उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.