Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेंगलुरु में इंजीनियर बेटे ने पिता-मां की चाकू मारकर की हत्या

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विज्ञान नगर इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर अपने माता-पिता पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय रिटायर्ड नेवी कैप्टन नवीन चंद्र भट और उनकी 55 वर्षीय पत्नी डॉ. श्यामला भट के रूप में हुई है, जो पेशे से डेंटिस्ट थीं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 33 वर्षीय रोहन चंद्र भट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद रोहन ने गुस्से में आकर अपने माता-पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में तत्काल इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सुबह करीब 8:15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर की शिकायत पर दर्ज हुआ हत्या का मामला

इस मामले में मणिपाल अस्पताल की डॉक्टर डॉ. माधवी नायर की शिकायत पर एचएएल थाना पुलिस ने आरोपी रोहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों और अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी बेटा गिरफ्तार, पूछताछ जारी

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी रोहन को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमले के पीछे वास्तविक कारण क्या था और विवाद किस बात को लेकर हुआ।

प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह पारिवारिक तनाव और घरेलू विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी रोहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के साथ-साथ खुद का व्यवसाय भी करता था और परिवार में लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अमेरिका से लौट रही है मृतक दंपती की बेटी

पुलिस ने बताया कि मृतक दंपती की बेटी अमेरिका में रहती है और घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भारत के लिए रवाना हो चुकी है। उसके जल्द ही बेंगलुरु पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.