Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अपहरण के बाद डाक सेवक की हत्या, नहर किनारे फेंका अधजला शव

मथुरा। कोसीकलां क्षेत्र के गांव कामर निवासी ग्रामीण डाक सेवक रामवीर की अपहरण के बाद हरियाणा के पलवल में जिंदा जलाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को नहर में फेंक दिया, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की तो परिजनों ने अंगूठी और पैरों के निशान के आधार पर रामवीर की पहचान की।

जानकारी के अनुसार रामवीर अगरयाला डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत थे। वह सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे। करीब साढ़े 11 बजे नाले के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और जबरन कार में डालकर अगवा कर लिया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो रामवीर की बाइक नाले के पास खड़ी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

एसपी ग्रामीण ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश शुरू कराई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रामवीर को हरियाणा के पलवल जिले में आगरा कैनाल नहर के पास ले गए और वहां उसे जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अधजला शव नहर में फेंक कर फरार हो गए।

पलवल पुलिस ने शव बरामद कर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों का पीछा किया गया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। बाद में हरियाणा पुलिस के संपर्क पर शव मिलने की पुष्टि हुई, जिसके बाद परिजनों को बुलाकर पहचान कराई गई।

मृतक के भाई अजीत ने शेरगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि इस हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका है। अजीत के मुताबिक उनकी बहन सरोज की बेटी ने भारत तेवतिया उर्फ भरतू निवासी अलावलपुर (पलवल) से परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। रामवीर इस शादी से सहमत नहीं था, इसी कारण भारत तेवतिया उससे रंजिश रखता था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि भारत तेवतिया और रणजीत निवासी अलावलपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामवीर का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव जला दिया। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

महिला आरक्षण कानून पर भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला, ‘महिला विरोधी सोच’ का आरोप

Summer express, बलिन्द्र कुमार ,कैथल  | कैथल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) को लेकर भाजपा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। यह प्रेसवार्ता शहर के कपिल कमल जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्य रूप से मीडिया को संबोधित किया।...
Summer Express - मोरनी हिल्स सर्वे पर सरकार घिरी, हाईकोर्ट ने दावों पर उठाए सवाल, जुर्माना लगाया

मोरनी हिल्स सर्वे पर सरकार घिरी, हाईकोर्ट ने दावों पर उठाए सवाल, जुर्माना लगाया

Summer express, मोरनी  | मोरनी हिल्स क्षेत्र में सर्वे और सीमांकन कार्य को लेकर हरियाणा सरकार के दावों पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सवाल खड़े हो गए हैं। सुनवाई के दौरान सरकार ने दावा किया कि 16 अप्रैल से पहले ही सर्वे का काम शुरू कर दिया गया था और करीब 45 एकड़ क्षेत्र...
Summer Express - कुंडली में शातिर महिलाओं की चोरी :  दुकानदार को उलझाकर 80 हजार का सामान लेकर फरार

कुंडली में शातिर महिलाओं की चोरी :  दुकानदार को उलझाकर 80 हजार का सामान लेकर फरार

Summer express, सोनीपत  | सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां 5-6 महिलाओं के गिरोह ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर करीब 80 हजार रुपये से अधिक कीमत का बिजली का सामान पार कर दिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी...
Summer Express - हिसार में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

हिसार में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार  | हिसार में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एएसपी मयंक मुदगिल के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन,...
Summer Express - Auto Draft

फतेहाबाद में अंतर्जातीय विवाह को लेकर खूनी संघर्ष, पांच घायल

Summer express, फतेहाबाद |  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव ढाणी भोजराज में अंतर्जातीय विवाह को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो गुटों के बीच हुए टकराव में तेजधार हथियारों और लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.