Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पति की हत्या की साजिश रच रही महिला गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद

उकलाना। उकलाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध हथियार और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला अपने पति से चल रहे मनमुटाव के चलते उसकी हत्या की साजिश रच रही थी। इसी मकसद से उसने अपने एक दोस्त के जरिए अवैध हथियार मंगवाया था।

पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिठमड़ा निवासी सुमन अपने पति से विवाद के कारण उसे नुकसान पहुंचाने की योजना बना रही है। जानकारी के अनुसार महिला ने अपने एक परिचित से देसी कट्टा मंगवाया और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ उकलाना थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस महिला के दोस्त की तलाश में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध हथियार कहां से और किस माध्यम से मंगवाया गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जंडियाली गांव में स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना I लुधियाना शहर के अंतर्गत आने वाले जंडियाली गांव से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात एक 50 वर्षीय स्कूल प्रिंसिपल की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। नकाबपोश बदमाश घर में घुसे, उन्होंने प्रिंसिपल और उनके बेटे को बंधक...

हिमाचल में युवाओं के लिए नई बस स्वरोजगार योजना:इलेक्ट्रिक बसों पर 50% और डीजल बसों पर 30% सब्सिडी

Summer express/शिमला, 29 जून-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना (चरण-4) शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने योजना की घोषणा करते हुए कहा...

एसएफआई ने एनटीए, शिक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

Summer express/शिमला ,संजू-: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और केंद्र सरकार पर NEET-UG 2026 परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कई मांगें रखी हैं। संगठन ने 21 जून को आयोजित री-नीट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की उपस्थिति (Attendance) सार्वजनिक करने की मांग की है।एसएफआई का कहना है...

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है, जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ...
Summer Express - भरोसेमंद नौकर ही निकला चोर, एक करोड़ के गहनों की चोरी में दंपती गिरफ्तार

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल बुलाकर गैंगरेप किया, हरियाणा के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.