Facebook-f Youtube X-twitter

शिवरात्रि पर छोटी काशी में निकली लघु जलेब, हवन-पाठ के साथ हुआ शिवरात्रि का पूजन

मंडी, समर न्यूज ब्यूरो-छोटी काशी मंडी में महाशिवरात्रि का महापर्व परंपराओं के निर्वहन के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष पर एक लघु जलेब भी निकाली गई जो राज माधव राय मंदिर से शुरू होकर बाबा भूतनाथ मंदिर तक गई। इससे पहले डीसी मंडी ने राज माधव राय मंदिर के बाहर प्राचीन हवनकुंड में परंपराओं का निर्वहन करते हुए पूजा-पाठ किया। उपरांत इसके उन्होंने अन्य प्रमुख मंदिरों और देवी-देवताओं के पास जाकर उनका विधिवत पूजन किया। बाद में दोबारा राज माधव राय मंदिर पहुंचे और यहां से लघु जलेब के साथ बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे।

बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद यहां चल रहे हवन-पाठ में पूर्णाहूति डालकर सभी के लिए मंगलकामना की। डीसी मंडी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने बताया कि कल से छोटी काशी मंडी की सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू होगा जिसका शुभारंभ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। दोपहर बाद राज माधव राय मंदिर से भव्य जलेब निकलेगी जो पड्डल मैदान में जाकर संपन्न होगी। अपूर्व देवगन ने बताया कि इस बार मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्षों के स्वर्णिम सफर की झलक को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्यास आरती का आयोजन किया जा रहा है। यह ब्यास आरती आज शाम पंचवक्त्र मंदिर के प्रांगण में ब्यास नदी के तट पर की जाएगी। इसे काशी से आए उन पंडितों द्वारा किया जाएगा जो वहां गंगा आरती करते हैं। इसके साथ ही शिव तांडव और लेजर शो का आयोजन भी होगा। उन्होंने लोगों से इस महोत्सव में अपने परंपरागत परिधानों में शिरकत करने की अपील की है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.