Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश लेजिस्लाटिव असेंबली के चौदहवें कार्यकाल का ग्यारहवां सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र का आगाज दोपहर दो बजे शिव प्रताप शुक्ला के अभिभाषण के साथ होगा। इस दौरान राज्य सरकार की नीतियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा सदन के समक्ष रखी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि सचिवालय को अब तक 111 तारांकित और 14 अतारांकित प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस सत्र के लिए तीन बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिनमें विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

आरडीजी मुद्दे पर भी चर्चा तय

सत्र शुरू होने से पहले सोमवार दोपहर 12:15 बजे सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने पर सहमति बनाने का प्रयास होगा। नियम-62 और नियम-101 के तहत एक-एक नोटिस प्राप्त हुआ है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से नियम-102 के अंतर्गत RDG बंद किए जाने के विषय पर चर्चा का नोटिस भी दिया गया है, जिस पर सदन में विस्तार से विचार-विमर्श होने की संभावना है।हालांकि, बजट पेश किए जाने की तिथि अभी तय नहीं की गई है। इसके अलावा खेल मंत्री यादविंदर गोमा से जुड़े प्रिविलेज मोशन पर भी नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। संबंधित अधिकारी से इस मामले में जवाब तलब किया गया है।सत्र के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर तीखी बहस होने के आसार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...

चक्रवात अर्नब का असर: पश्चिम बंगाल में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

Summer express, कोलकाता। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मौसम बिगड़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को तटीय और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम...

पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निषाद का मैहतपुर में जोरदार स्वागत

Summer express/ऊना/ राकेश -:पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना के अंब क्षेत्र के गांव बदाऊं निवासी निषाद कुमार घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन...

सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer express/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ...

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.