Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आवास पर फिसले परिवहन मंत्री अनिल विज, दोनों पैरों में फ्रैक्चर

अंबाला I हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज अपने अंबाला स्थित आवास पर फिसलकर गिर गए, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। फिलहाल वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

चोट गंभीर होने के बावजूद विज ने अपने विशिष्ट अंदाज में हौसला बनाए रखा। बताया जा रहा है कि दर्द के बीच भी वे सहज भाव से बातचीत करते रहे और ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गुनगुनाते नजर आए। उनके करीबी सूत्रों के अनुसार उनका मनोबल मजबूत है और वे जल्द स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीतिक जीवन में लौटने को लेकर आशावादी हैं।

इस बीच 20 फरवरी से प्रस्तावित हरियाणा विधानसभा सत्र में उनकी उपस्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि वे सत्र की कार्यवाही में शामिल न हो सकें। विज सदन में अपनी बेबाक शैली और तीखे तेवरों के लिए जाने जाते हैं तथा आमतौर पर सत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में उनकी संभावित अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।

उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

हाल ही में कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान मंत्री अनिल विज और एसपी उपासना के बीच एएसआई संदीप के निलंबन को लेकर तीखी बहस हुई थी। मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जबकि एसपी ने अधिकार क्षेत्र का हवाला देते हुए असहमति जताई थी। बैठक में अन्य पुलिस जांच और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी, जिन पर मंत्री ने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

फिलहाल सभी की निगाहें उनके स्वास्थ्य सुधार और आगामी विधानसभा सत्र में उनकी संभावित भूमिका पर टिकी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.