Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पोलंगी दोहरे हत्याकांड: जान के डर से गवाह ने छोड़ा गांव

रोहतक I पोलंगी गांव में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद परिवार का एकमात्र प्रत्यक्ष गवाह जगमेंद्र सिंह उर्फ नान्हा गांव छोड़ने को मजबूर हो गया है। वह फिलहाल पुलिस सुरक्षा में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा है। जगमेंद्र ने अब तक की पुलिस कार्रवाई और गांव में सहयोग न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है।

जगमेंद्र का आरोप है कि उसके भाइयों कर्मबीर उर्फ बुल्ला और कुलदीप की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई। उसके अनुसार जुलाई में एक पुराने मामले में अदालत में गवाही निर्धारित थी, जिसे रोकने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया गया। सुरक्षा कारणों से दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार गांव के बजाय शहर में करना पड़ा।

इस मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच रणधीर और अमित को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अपराध जांच शाखा (द्वितीय) के प्रभारी सतीश कादियान के मुताबिक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

जगमेंद्र ने बताया कि वे छह भाई थे, जिनमें से तीन की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। हाल के वर्षों में वह कर्मबीर और कुलदीप के साथ रह रहा था। वर्ष 2024 में गांव के एक युवक पर आरोप है कि उसने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर कर्मबीर और उसे घायल कर दिया था। कर्मबीर को गंभीर चोटें आई थीं। परिवार का आरोप है कि उस घटना को जानलेवा हमले की बजाय सड़क हादसा दर्शाया गया, जबकि उसी मामले में जुलाई में गवाही होनी थी।

जगमेंद्र का कहना है कि घटना के दिन वह 2019 के एक पुराने मामले में पेशी के सिलसिले में रोहतक कोर्ट गया हुआ था, जिस कारण उसकी जान बच गई। उसने यह भी स्पष्ट किया कि किशोरी के अपहरण मामले से उसका कोई संबंध नहीं है और उसी बहाने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

परिवार ने घर से 37 हजार रुपये गायब होने का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि केवल तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं। साथ ही, कथित तौर पर तीनों भाइयों के पास तलवार होने की बात कही गई थी, लेकिन अब वे तलवारें कहां हैं, इस पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.