Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच तेज

मोहाली I शहर के स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। एहतियातन स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों को तुरंत घर भेज दिया और परिसरों को खाली करा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचकर सघन जांच में जुट गईं।

धमकी भरे ईमेल के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूलों में सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्ती से लागू किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी 16 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके चलते उन्हें खाली कराना पड़ा था। लगातार मिल रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन के सामने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है।

सबसे बड़ी चिंता का कारण यह है कि आज सीबीएसई की गणित विषय की परीक्षा आयोजित होनी है। कई स्कूल परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित हैं, ऐसे में समय रहते सुरक्षा जांच पूरी कर परीक्षा को शांतिपूर्वक और निर्धारित समय पर संपन्न कराना प्रशासन के लिए बड़ी जिम्मेदारी बन गया है।

फिलहाल पुलिस धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी हड़ताल की आशंका के बीच मंडी में वैकल्पिक व्यवस्था तेज,अस्थायी चालकों की भर्ती को लेकर उमड़े युवा

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों और प्रदेश सरकार के बीच चल रहे विवाद के कारण संभावित हड़ताल को देखते हुए मंडी में वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निगम प्रबंधन ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए अस्थायी आधार पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू...

नशे के लिए पैसे न मिलने पर भाई की हत्या, कांच की बोतल से गला रेतने का आरोप

summer express, करनाल | शहर की रास रेजिडेंसी में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नशे के लिए पैसे न मिलने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही सगे भाई पर टूटी हुई कांच की बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में...

एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा को लेकर जयराम ठाकुर का सरकार पर हमला, नई भर्ती प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू किए जाने के मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का...

रामपुर मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा: हाइड्रा क्रेन से टकराई टेंपो ट्रैवलर, छह यात्री घायल

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला: अंबाला-सहारनपुर रोड पर गुरुवार तड़के रामपुर मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जम्मू से सहारनपुर जा रही एक टेंपो ट्रैवलर गलत दिशा में मुड़ रही हाइड्रा क्रेन से टकरा गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस...

प्रसूता मौत मामले में बढ़ा विवाद, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के लगाए आरोप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता मंजू शर्मा की मौत का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। मंडी जिले के सराज क्षेत्र की बाली चौकी निवासी मंजू शर्मा के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ, विशेष रूप से स्टाफ नर्सों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.