Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में नवयुक्त पटवारियों ने दी ज्ञापन सौंपने की चेतावनी,लंबित वेतन वअधिसूचना जारी करने की मांग

पंचकूला, 16 फरवरी: भर्ती दिनांक 21 अगस्त 2024 के नवयुक्त पटवारियों, जो वर्तमान में प्रशिक्षणाधीन हैं, ने डी.आर.ओ. (Revenue) कार्यालय, सेक्टर-4, पंचकूला में अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।

पटवारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उनकी प्रशिक्षण अवधि डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने की घोषणा की गई थी, लेकिन राजस्व विभाग द्वारा अब तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। अधिसूचना न होने के कारण संबंधित पटवारियों का वेतन भी रुका हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले में नवयुक्त पटवारियों ने प्रशासन से जल्द अधिसूचना जारी करने और लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने पंचकूला के धन स्थल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।पटवारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, जापान और वेनेजुएला में भी भूकंपीय गतिविधि तेज

Summer express, काठमांडू | नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में चिंता का माहौल बन गया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 5:21 बजे आया और इसका केंद्र नेपाल...

भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Summer express, बठिंडा | भाजपा नेता के क्लीनिक पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में बठिंडा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे...

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस: रिश्ते का विरोध और पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात की वजह, युवती गिरफ्तार

Sunmer express, बेंगलुरु | शहर में सामने आए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की साजिश रची। पुलिस अब फरार सह-आरोपी की...

सोनीपत में एटीएम काटकर 20 लाख से अधिक की नकदी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, सोनीपत | शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी करीब 20.17 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने...

धूल प्रदूषण पर नगर निगम सख्त, निर्माण और खोदाई स्थलों पर जीआई शीट बैरिकेडिंग अनिवार्य

Summer express, गुरुग्राम | शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने निर्माण, ध्वस्तीकरण और खोदाई कार्यों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आदेशों के तहत अब सभी निर्माण और खोदाई स्थलों को कारुगेटेड जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.