Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आरकेजीएमसी हमीरपुर में दुर्लभ सर्जरी की सफलता, 36 वर्षीय राजन मनकोटिया को मिली नई जिंदगी

हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर स्थित डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज (आरकेजीएमसी) के ऑर्थोपेडिक विभाग ने एक जटिल और दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 36 वर्षीय मरीज राजन मनकोटिया को नई जिंदगी दी है। एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित राजन के दोनों कूल्हे और दोनों घुटने पूरी तरह जकड़ चुके थे, जिससे उनका चलना-फिरना लगभग असंभव हो गया था।

नादौन क्षेत्र के निवासी राजन दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने अस्पताल पहुंचे थे, जहां ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शिखर डोगरा ने उनकी स्थिति का आकलन कर घुटनों और कूल्हों के प्रत्यारोपण की सलाह दी। आवश्यक दवाइयों की डोज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से लेने के बाद नवंबर 2024 में पहला कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया। इसके बाद अप्रैल 2025 में दूसरा कूल्हा, जुलाई 2025 में बायां घुटना और जनवरी 2026 में दायां घुटना सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया।लगभग एक वर्ष के भीतर चार बड़े ऑपरेशन करना चिकित्सा क्षेत्र में एक असाधारण उपलब्धि माना जा रहा है। डॉ. शिखर डोगरा ने बताया कि सर्जरी से पहले मरीज के लिए सामान्य कुर्सी पर बैठना, खड़ा होना और चलना भी बेहद कठिन था। अब उनकी शारीरिक मुद्रा पूरी तरह सीधी हो चुकी है और वे बिना सहारे के चलने में सक्षम हैं।राजन मनकोटिया, जो पहले निजी क्षेत्र में कार्यरत थे, बीमारी के कारण नौकरी छोड़ने को मजबूर हो गए थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत उनका पूरा इलाज निशुल्क हुआ, जिससे उन्हें आर्थिक राहत भी मिली। यह सफलता सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावशीलता का उदाहरण मानी जा रही

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.