Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीजेपी क्राइम कंट्रोल में नाकाम, हरियाणा हुआ असुरक्षित : हुड्डा

रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपराध पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है और अब विपक्षी विधायकों को निशाना बनाकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

मंगलवार को डी पार्क स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि एक अधिकारी को प्रतीकात्मक रूप से खिलौना दिखाने के मामले में कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सरकार धौंस दिखा रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

हुड्डा ने दावा किया कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा देश के असुरक्षित राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ने से उद्योगपति पलायन करने को मजबूर हैं और नए निवेश की रफ्तार भी थम गई है। “प्रदेश में वही सुरक्षित है, जिसे कोई मारना नहीं चाहता,” उन्होंने तंज कसते हुए कहा।

उन्होंने बताया कि विधानसभा में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाया जाएगा। हुड्डा ने आरोप लगाया कि व्यापारी, डॉक्टर और यहां तक कि पूर्व विधायकों से भी खुलेआम रंगदारी मांगी जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कई गैंगस्टर प्रदेश से बाहर बैठकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में असफल है। रोहतक में आईजी कार्यालय के पास एक युवक की सरेआम हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 60 गैंग सक्रिय हैं और कभी बिश्नोई तो कभी भाऊ गैंग के नाम पर वसूली की जा रही है।

हुड्डा ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा के अंदर उठाएगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर भी विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले भी प्रदेश में ऐसे हालात थे, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई की गई थी। उनके मुताबिक, 2015 के बाद अपराधी तत्व फिर सक्रिय हो गए हैं और भय के माहौल में व्यापारी व पेशेवर वर्ग रंगदारी देने को मजबूर हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.