जालंधर । शहर में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला अड्डा होशियारपुर फाटक के पास सामने आया है, जहां चोरों ने एक सिख व्यक्ति की एक्टिवा पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति रात के समय घर का सामान लेने के लिए अड्डा होशियारपुर स्थित एक करियाना दुकान पर पहुंचा था। उसने अपनी एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। कुछ ही देर बाद जब वह सामान लेकर बाहर निकला तो एक्टिवा वहां मौजूद नहीं थी।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने तुरंत आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
फिलहाल पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी और डर का माहौल बना हुआ है।