Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बोह घाटी में बन रहा हिमाचल का पहला ट्राउट हब,पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

राहुल चावला, राहुल-:शाहपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर धारकंडी क्षेत्र की बोह घाटी, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है, अब प्रदेश के पहले ट्राउट हब के रूप में नई पहचान बनाने जा रही है। खबरू वाटरफॉल की कलकल ध्वनि, बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएं और घने देवदार के जंगल इस क्षेत्र को पहले ही पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कर चुके हैं। अब यहां ट्राउट उत्पादन को बढ़ावा देकर पर्यटन और आर्थिकी सशक्तिकरण को साथ जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अपने पहले विधायक प्राथमिकता बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  से धारकंडी क्षेत्र में ट्राउट हब स्थापित करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने इसे बजट में शामिल करते हुए 3.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और बोह में ट्राउट हैचरी तैयार है।इस परियोजना के तहत 3.03 करोड़ रुपये में से 211.50 लाख रुपये की विभिन्न योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें 34 ट्राउट रेसवेज, 6 मोटरसाइकिल आइस बॉक्स सहित और 2 फिश कियोस्क शामिल हैं। ट्राउट क्लस्टर के अंतर्गत 20 रेसवेज, 4 मोटरसाइकिलें और 1 फिश कियोस्क का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य प्रगति पर है। अब तक 88.50 लाख रुपये की उपदान राशि जारी की जा चुकी है।

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक, पालमपुर, डॉ. राकेश कुमार के अनुसार धारकंडी घाटी ट्राउट पालन के लिए अत्यंत अनुकूल है। 15 से 20 स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर तालाब बनाकर उत्पादन आरंभ कर दिया है। नई हैचरी से गुणवत्तायुक्त ट्राउट बीज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा। इसके लिए डेनमार्क से उच्च नस्ल का बीज मंगवाया गया है।स्थानीय निवासी पप्पू राम ने अपनी पत्नी नीलम देवी के साथ 38 लाख रुपये की लागत से ‘बोह वैली फिश फार्म एंड हैचरी’ स्थापित की है। उन्हें 15 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी मिली है। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया।यह ट्राउट हब बोह घाटी को केवल प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि इसे ग्रामीण समृद्धि, आत्मनिर्भरता और पर्यटन-आधारित अर्थव्यवस्था के नए मॉडल के रूप में स्थापित करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.