Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

18 मार्च से फिर शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का पहला चरण संपन्न हो गया है। तीन दिनों तक चली बैठकों में सदन ने कुल 18.5 घंटे कार्य किया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि इस दौरान सदन की उत्पादकता 124 प्रतिशत दर्ज की गई। अब बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पहले चरण के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच आरडीजी बहाली से जुड़ा प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया।

अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई थी। इसके बाद प्रदेश में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) बंद होने से उत्पन्न स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्यों ने भाग लिया। चर्चा के उपरांत मुख्यमंत्री ने जवाब दिया और सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की बहाली की मांग की। उन्होंने बताया कि पहले चरण में तीन बैठकें निर्धारित थीं और इन्हें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं आया। अब सदन की कार्यवाही 18 मार्च से पुनः आरंभ होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...

धर्मशाला डिपो को मिली पांच नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सफर

Summer express/धर्मशाला, राहुल- :हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के बेड़े में पांच नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति और संचालन संबंधी निर्देश मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.