Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना के दाल बाजार में भीषण आग, अवैध फैक्ट्री में व्यक्ति जिंदा जला

लुधियाना । शहर के सबसे व्यस्त और संकरे व्यापारिक क्षेत्र दाल बाजार में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रिहायशी मकान के भीतर कथित रूप से चल रही अवैध फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 10 बजे धुएं के घने गुबार उठते देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर लपटों की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री में ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दाल बाजार की संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अंदर तक नहीं जा सकीं। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मुख्य सड़क से करीब 12 लंबी पाइपें जोड़कर पानी पहुंचाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझने के बाद जब मलबे की तलाशी ली गई, तो वहां से एक व्यक्ति का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग और धुएं के बीच फंसे व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर के रिहायशी इलाकों में चल रही अवैध फैक्ट्रियों और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.