Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फर्जी आईडी और वर्दी के सहारे शराब तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

पानीपत। अर्धसैनिक बल की नकली वर्दी पहनकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो युवकों को सीआईए-1 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 502 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर से भरा एक कैंटर बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सीआईए-1 टीम के एएसआई अनिल कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास एक मुखबिर ने सूचना दी कि सेक्टर-40 स्थित पार्किंग में नीले रंग के कैंटर में भारी मात्रा में शराब भरी हुई है और दो युवक सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर वहां मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आबकारी निरीक्षक अरविंद डागर को साथ लेकर मौके पर दबिश दी।

पार्किंग में खड़े कैंटर के आगे “पुलिस” लिखा हुआ था। वाहन के अंदर दो युवक बैठे मिले। ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम मोनू पुत्र सतपाल निवासी खोजकीपुर, थाना बापौली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से सीआरपीएफ का पहचान पत्र बरामद हुआ, जिसे उसने नकली बताया। पूछताछ में मोनू ने स्वीकार किया कि तस्करी के दौरान लोगों को भ्रमित करने और शक से बचने के लिए वह नकली वर्दी और पहचान पत्र का इस्तेमाल करता था।

वहीं कंडक्टर सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम संदीप पुत्र सुखबीर निवासी गांव अट्टा, थाना समालखा बताया। उसके पास से भी इसी तरह का नकली पहचान पत्र मिला। संदीप ने भी कबूल किया कि दोनों मिलकर अवैध शराब की तस्करी करते थे और सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने के लिए अर्धसैनिक बल की वर्दी पहनते थे।

पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर शराब की खेप बरामद कर ली है। मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.