Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर निशाना,कहा—केंद्र ने हिमाचल को रिकॉर्ड फंड दिया

ऊना, राकेश-:अनुराग ठाकुर ने ऊना में अपने लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर की संसदीय कार्यशाला की बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। ठाकुर ने दावा किया कि देश के 17 राज्यों में आरडीजी ग्रांट बंद होने के बाद भी केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये सीधे पंचायतों और शहरी निकायों को जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और अर्बन बॉडीज को सीधे धनराशि मिलने से विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आती है, लेकिन प्रदेश की सुक्खू सरकार को यही बात खल रही है। ठाकुर के अनुसार राज्य सरकार नहीं चाहती कि केंद्र से मिलने वाला पैसा सीधे स्थानीय निकायों तक पहुंचे।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने पूर्व यूपीए सरकार की तुलना में हिमाचल को विभिन्न योजनाओं के तहत तीन से पांच गुना अधिक वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिससे प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में व्यापक काम हुए हैं.संसदीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर ही आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली-चंडीगढ़ में देर रात फायरिंग, संदिग्ध के कंधे में लगी गोली

सागर पाहवा ,मोहाली। देर रात मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक फोर्ड एंडेवर कार का CIA टीम द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में संदिग्ध कार सवारों की ओर से रॉन्ग साइड से CIA की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई। इसके बाद कार सवार मोहाली फेज-7...

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.