Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पहचान विशेष स्कूल के नाम पर फर्जी चंदा वसूली,सदर थाना में केस दर्ज

हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर में पहचान विशेष स्कूल के नाम पर कथित तौर पर फर्जी चंदा वसूली का मामला सामने आया है। संस्था की अध्यक्ष चेतना शर्मा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोग नादौन और हमीरपुर मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष बच्चों के नाम पर लोगों से धन एकत्रित कर रहे हैं, जबकि संस्था ने किसी को भी इस कार्य के लिए अधिकृत नहीं किया है।

चेतना शर्मा ने स्पष्ट किया कि पहचान विशेष स्कूल एक निजी संस्था है और वह घर-घर जाकर चंदा एकत्रित नहीं करती। उन्होंने बताया कि बीते शाम उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने सूचना दी कि एक महिला स्कूल के नाम पर पर्चियां काटकर डोनेशन ले रही है। फोन करने वाले व्यक्ति ने कथित पर्ची की फोटो और वीडियो भी साझा किए, जिनमें संस्था का नाम इस्तेमाल किया गया था।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि संबंधित महिला ने भोटा क्षेत्र में बुकलेट छपवाई और नादौन में जाकर चंदा इकट्ठा किया। बुकलेट पर छपे मोबाइल नंबर के बीच के कुछ अंक बदले गए हैं और ईमेल आईडी में भी हेरफेर की गई है। साथ ही, जो रजिस्ट्रेशन नंबर प्रकाशित किया गया है, वह संस्था का अधिकृत नंबर नहीं है।चेतना शर्मा ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की गतिविधियों से संस्था की साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने तुरंत एसपी हमीरपुर से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद सदर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि संस्था के नाम पर रसीदें छापकर चंदा इकट्ठा करने की शिकायत मिली है। संस्था ने इस गतिविधि से स्वयं को पूरी तरह असंबंधित बताया है।एसपी ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी संस्था के नाम पर चंदा देने से पहले अधिकृत पहचान पत्र और दस्तावेजों की पुष्टि अवश्य करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.