Facebook-f Youtube X-twitter

शिमला नगर निगम बजट सत्र में हंगामा,भाजपा पार्षदों ने किया बहिष्कार

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को नगर निगम के बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस शासित शिमला नगर निगम में महापौर सुरेंद्र चौहान जैसे ही अपना तीसरा बजट पेश करने के लिए सदन में पहुंचे, भाजपा पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया। नारेबाजी और हंगामे के बीच भाजपा पार्षदों ने बजट सत्र का बहिष्कार करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

भाजपा पार्षदों का आरोप है कि महापौर का कार्यकाल ढाई वर्ष का था, जो अब पूरा हो चुका है। उनका कहना है कि नियमों के अनुसार अब महापौर का पद महिला पार्षद को दिया जाना चाहिए था, लेकिन राज्य सरकार ने कार्यकाल को पांच वर्ष कर दिया है। 

भाजपा का दावा है कि इस निर्णय को अभी तक राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिली है और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में महापौर को बजट पेश करने का नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं है।भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना उचित प्रक्रिया पूरी किए महापौर का कार्यकाल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले में न्यायालय का स्पष्ट निर्णय नहीं आ जाता और राज्यपाल की स्वीकृति नहीं मिलती, तब तक महापौर को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दो बजटों में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में इस बार भी बजट में किए गए प्रावधान केवल दिखावटी और भ्रामक हैं। विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा पार्षदों ने सदन से बाहर निकलकर अपना असंतोष जताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.