Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, सिलाना के किसान से अलग-अलग खातों में मंगाए पैसे

झज्जर। जिले के गांव सिलाना निवासी एक किसान के साथ विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। नौकरी न मिलने और रकम वापस मांगने पर आरोपितों द्वारा इंकार किए जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित दीपक पुत्र राय सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी मुलाकात एक युवक से करवाई, जिसने उसे विदेश में आकर्षक वेतन वाली नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। भरोसे में आकर दीपक ने आरोपितों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में कई किस्तों में लाखों रुपये जमा करा दिए।

शिकायत के अनुसार 4 से 6 दिसंबर 2024 के बीच विभिन्न खातों में रकम ट्रांसफर की गई। रहीस कुमार के खाते में तीन बड़ी ट्रांजैक्शन के अलावा अन्य छोटी रकम भेजी गई। रविंद्रपाल सिंह के खाते में 50 हजार और 25 हजार रुपये, जसप्रीत कौर के खाते में 25-25 हजार रुपये की किस्तों में कुल 1.25 लाख रुपये तथा सुमन के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।

पीड़ित ने पुलिस को बैंक ट्रांजैक्शन की प्रतियां, संबंधित पहचान दस्तावेज और रोहतक स्थित आरोपित के पते की जानकारी भी सौंपी है। जांच अधिकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संबंधित बैंक खातों की पड़ताल कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाकर अन्य शामिल व्यक्तियों तक पहुंचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.