Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाशिवरात्रि में पीएम विश्वकर्मा योजना का महा मेला,एक साथ लगाए गए हैं 76 स्टाॅल

मंडी, धर्मवीर-: मंडी में जारी महाशिवरात्रि महोत्सव में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का महा मेला लगा हुआ है। यहां पड्डल मैदान में सजे मेले में इस योजना के तहत एक साथ 76 स्टाॅल लगाए गए हैं। प्रदेश भर से आए कारीगर खुद द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने के साथ ही केंद्र सरकार की योजना का लाभ भी उठा रहे हैं। पेश है एक रिपोर्ट।

छोटी काशी मंडी के पड्डल मैदान में महाशिवरात्रि पर सजे मेले में जहां देश भर से आए व्यापारी अपना करोबार कर रहे हैं, वहीं इस मेले में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का महा मेला भी लगा हुआ है। एमएसएमई द्वारा मेले में विश्वकर्मा योजना के तहत 76 स्टाॅल लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से प्रदेश भर से आए 76 कारीगरों को खुद द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने के लिए एक मंच मुहैया करवाया गया है। यह पहला मौका है जब शिवरात्रि में इस योजना के तहत इतने बड़े स्तर पर कारीगरों को मंच मुहैया करवाया गया है। कारीगर बबली, हेमलता और नीरज कुमार ने उन्हें इस तरह का मंच और सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

 एमएसएमई विकास कार्यालय सोलन के प्रमुख अशोक कुमार गौतम ने बताया कि प्रधाानमंत्री विश्वकर्मा योजना 17 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी। योजना में न सिर्फ कारीगरों को हुनरमंद बनाना है बल्कि उनके हुनर को लोगों तक पहुंचाने का मंच भी मुहैया करवाना है। इसी के तहत इन्हें ऐसे आयोजनों पर मंच मुहैया करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि मेले में आए सभी कारीगरों को न सिर्फ निशुल्क स्टाॅल उपलब्ध करवाए गए हैं बल्कि योजना के तहत आने-जाने और रहने-खाने के खर्च के अलावा रोजाना की दिहाड़ी का सारा खर्च भी केंद्र सरकार की तरफ से दिया जा रहा है। हालांकि यह प्रदर्शनी एवं बिक्री दो दिन की थी लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इस योजना के तहत उन कारीगरों के हुनर को तराशने का काम किया जाता है जो हुनर से आजीविका कमाने की इच्छा रखते हैं। केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से हिमाचल प्रदेश के लाखों कारीगर आज उन्नति की राह पर अग्रसर हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। विभाग का फोकस अब सिर्फ लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने पर भी जोर...

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - Auto Draft

बेरला जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत, आरोपी विशाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

summer express , बाढ़डा। गांव बेरला में वर्ष 2022 में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर 21 सितंबर को अदालत में पेश करने...

सीएम नायब सैनी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, पुलिस अलर्ट

summer express ,गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी दौरान कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों ने उन्हें घर से बाहर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.