Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर ने हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ाने को बताया सुक्खू सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण और अपरिपक्व निर्णय 

ऊना,राकेश-: हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा नई दरें 1 अप्रैल से लागू करने की घोषणा के बाद विपक्ष ने इस फैसले का विरोध तेज कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था और पर्यटन के लिए नुकसानदेह करार दिया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि करों में सीमित वृद्धि परिस्थितियों के अनुसार समझी जा सकती है, लेकिन कई गुना बढ़ोतरी करना एक अपरिपक्व और दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। उनका कहना है कि इस कदम से हिमाचल आने वाले पर्यटकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिससे पर्यटन उद्योग प्रभावित हो सकता है। पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है और ऐसे फैसले से होटल, ट्रांसपोर्ट और छोटे व्यापारियों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है.पूर्व मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों की चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के पारिवारिक और सामाजिक संबंध दोनों राज्यों में फैले हुए हैं। ऐसे में रिश्तेदारी निभाने या सामान्य आवाजाही के दौरान अधिक एंट्री टैक्स देना लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा।इसके अलावा, सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार करने वाले कारोबारियों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। जयराम ठाकुर का कहना है कि सरकार को राजस्व बढ़ाने के लिए ऐसे कदम उठाने से पहले व्यापक विचार-विमर्श करना चाहिए था। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.