Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नई पहल से महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण: हर जिला में बनेगा काउंसलिंग सेंटर – ममता कुमारी


नई पहल से महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण: हर जिला में बनेगा काउंसलिंग सेंटर – ममता कुमारी

Dharamshala, Rahul-: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर जिले में ‘तेरे मेरे सपने’ कार्यक्रम के तहत काउंसलिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में नवविवाहित जोड़ों की काउंसलिंग के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

धर्मशाला में आयोजित ‘आयोग आपके द्वार’ जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ममता कुमारी ने बताया कि कुल 25 महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की गई, जबकि 5 नए मामलों को दर्ज किया गया है। इनमें सबसे अधिक शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित थीं। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं सामाजिक या पारिवारिक दबाव के कारण पुलिस तक नहीं पहुंच पातीं, ऐसे में पुलिस को स्वयं आगे बढ़कर उन तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।ममता कुमारी ने कहा कि महिलाओं का पुलिस पर विश्वास बढ़ाने की जरूरत है, ताकि वे बिना भय के अपनी बात रख सकें। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आयोग देश की आधी आबादी के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है और बेटियों का सिसकना आयोग को किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है।उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है, खासकर अब जब 33 फीसदी आरक्षण लागू हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से शिक्षा और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।महिलाएं अपनी शिकायतें टोल फ्री नंबर 14480 पर दर्ज करवा सकती हैं। ममता कुमारी ने कहा कि आयोग का उद्देश्य हर उस महिला तक पहुंचना है जो न्याय की हकदार है लेकिन बोल नहीं पाती।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.