Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर बोले… जनता त्रस्त, सरकार कर रही जश्न, आपदा पीड़ितों की सुध नहीं ले रहे मुख्यमंत्री


Mandi, 9 December-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के पास जनता का दुख-दर्द सुनने का समय नहीं है, लेकिन एक दिन का जश्न मनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि यदि वे वास्तव में जनता की स्थिति देखना चाहते हैं, तो मंडी पड्डल मैदान रैली स्थल से मात्र 20 किलोमीटर दूर स्थित पंडोह के कुकलाह जाकर देखें कि लोग किन हालात में जी रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पांच महीने बीत जाने के बावजूद सरकार वहां एक वैली ब्रिज तक नहीं बना पाई, जिसके कारण मध्य सराज की करीब 15 पंचायतों के लोग आज भी पैदल आवागमन करने को मजबूर हैं। 29 जून की रात बाखली खड्ड में आई बाढ़ से कुकलाह का बगलामुखी मंदिर और कलहनी-कशौड मार्ग का पुल बह गया था, जिससे क्षेत्र पूरी तरह से कट गया।उन्होंने कहा कि मानसून आपदा में गांवों को जोड़ने वाले सड़क मार्ग और पुल तबाह हो चुके हैं, लेकिन सरकार ने अब तक इनकी बहाली के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीण अब भी अस्थायी रास्तों और रोपवे से सामान व राशन ढोने को मजबूर हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और लोक निर्माण मंत्री केवल बयानबाजी में व्यस्त हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार मंडी में किस बात का जश्न मना रही है—जबकि दर्जनों परिवार अब भी आपदा से उबर नहीं पाए हैं और 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अब इस आयोजन का नाम बदलकर “जनसंकल्प सम्मेलन” रख दिया है, परंतु असलियत यह है कि गारंटियों को पूरा न करने के कारण अब मुख्यमंत्री जनता के सामने जवाब देने से बच रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.