Facebook-f Youtube X-twitter

आरडीजी मुद्दे पर भाजपा दोहरे मापदंड अपना रही है : केवल सिंह पठानिया

धर्मशाला, राहुल चावला -:हिमाचल प्रदेश में आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में नियम 102 के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए आरडीजी बहाल करने के प्रस्ताव का विरोध कर भाजपा ने अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है।

पठानिया ने कहा कि भाजपा नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि वे आरडीजी के समर्थन में हैं या इसके विरोध में। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले भी आपदा प्रभावितों को विशेष आर्थिक सहायता देने संबंधी प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया था। इससे साफ है कि भाजपा प्रदेश के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी नहीं होती।उन्होंने याद दिलाया कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब सीमित संसाधनों और भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए वित्त आयोग से आरडीजी की जोरदार मांग की गई थी। उस समय प्रदेश को 56 हजार करोड़ रुपये आरडीजी के रूप में और 14 हजार करोड़ रुपये जीएसटी क्षतिपूर्ति के तौर पर प्राप्त हुए थे। तब भाजपा को कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन अब कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वही मुद्दा विवाद का कारण बन गया है।

पठानिया ने कहा कि भाजपा को जनता को बताना चाहिए कि आखिर कुछ महीनों में उसका रुख क्यों बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का विरोध करते-करते भाजपा प्रदेश के हितों को नजरअंदाज कर रही है। केंद्रीय योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि को आर्थिक मदद बताना गलत है, क्योंकि यह प्रदेश का अधिकार है।उन्होंने यह भी कहा कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और इसी उद्देश्य से धर्मशाला में पर्यटन निगम का राज्य मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.