Facebook-f Youtube X-twitter

एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा नेताओं का तीखा हमला

राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को दुर्भाग्यपूर्ण और देश की छवि के खिलाफ बताया है। शनिवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हों, वहां इस तरह का विरोध देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने अपने शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर प्रधानमंत्री के साथ-साथ देश का भी विरोध करना शुरू कर दिया है। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखना चाहिए। ऐसे मंच भारत की वैश्विक छवि और विकास से जुड़े होते हैं, इसलिए जिम्मेदारी और संयम आवश्यक है।सांसद ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन जब बात देश की साख और सम्मान की हो तो सभी दलों को एकजुट होकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने इसे इतिहास में गलत उदाहरण के रूप में दर्ज होने वाली घटना बताया।

वहीं, देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह ने भी युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि समिट के दौरान की गई हरकत अशोभनीय और निंदनीय है। उनका कहना था कि इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे घटनाक्रम दोबारा न हों।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.