Facebook-f Youtube X-twitter

भाजपा का हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स वृद्धि को बताया जनविरोधी निर्णय

ऊना:21 फरवरी-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा एक अप्रैल से राज्य में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों पर एंट्री टोल टैक्स में वृद्धि की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी आक्रामक हो गई है। इस फैसले के विरोध में भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने ऊना जिले के मैहतपुर स्थित पंजाब-हिमाचल सीमा पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व ऊना सदर से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने किया। चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर आयोजित रोष मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।विधायक सत्ती ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रमुख प्रवेश द्वारों पर टोल और प्रवेश शुल्क में की गई बढ़ोतरी का सीधा असर सीमावर्ती जिलों के लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई करों को समाप्त कर आम जनता को राहत दी गई थी, जबकि वर्तमान सरकार ने इसके उलट शुल्क में भारी वृद्धि कर दी है।उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 33 टोल नाके संचालित हैं, जिनमें से 11 केवल ऊना जिले में हैं। ऊना जैसे सीमांत जिले के लोगों के पारिवारिक और व्यावसायिक संबंध पंजाब से जुड़े हैं। रोज़गार, व्यापार और दैनिक आवागमन के लिए बड़ी संख्या में लोग दोनों राज्यों के बीच आवाजाही करते हैं। ऐसे में बढ़ा हुआ शुल्क आम परिवारों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा।

सत्ती ने कहा कि ट्रक, टैक्सी और अन्य वाणिज्यिक वाहनों पर शुल्क वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका असर महंगाई पर भी पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन उद्योग पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।उन्होंने सरकार पर राजस्व बढ़ाने के नाम पर जनता पर करों का दबाव डालने का आरोप लगाया और मांग की कि बढ़ी हुई दरों को तुरंत वापस लिया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनभावनाओं की अनदेखी की तो भाजपा इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाएगी। विधायक ने कहा कि वह इस विषय को विधानसभा के भीतर भी मजबूती से उठाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.