Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्प्रिंग सीजन में बढ़ सकती हैं मौसमी बीमारियां,सतर्कता ही बचाव : डॉ. अनुराधा शर्मा

धर्मशाला, राहुल चावला-:जोनल अस्पताल धर्मशाला की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनुराधा शर्मा ने कहा है कि स्प्रिंग सीजन में मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण फ्लू, एलर्जी और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं आम तौर पर बढ़ जाती हैं। तापमान में अचानक बदलाव से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे बुखार, गले में खराश और खांसी के मामलों में इजाफा देखा जाता है।

डॉ. अनुराधा शर्मा ने बताया कि ऐसे मौसम में लापरवाही संक्रमण को तेजी से फैलाने का कारण बन सकती है। कोविड काल से मिली सीख को दोहराते हुए उन्होंने मास्क पहनने, हाथों को नियमित रूप से धोने और सैनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी। डॉ. शर्मा ने कहा कि बिना हाथ धोए बार-बार चेहरे और नाक को छूने से भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है, इसलिए स्वच्छ आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।डॉ. अनुराधा शर्मा ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या नाक का स्राव खुले में फेंकने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति श्वसन संबंधी बीमारी से ग्रसित है तो ऐसी आदतें दूसरों के लिए जोखिम पैदा करती हैं। लोगों को अपने पास रुमाल या टिश्यू रखना चाहिए और जिम्मेदार व्यवहार अपनाना चाहिए।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अब तक सर्दी-जुकाम और बुखार के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर संबंधित स्टाफ को तुरंत सतर्क किया जाता है. उन्होंने आम जनता से अपील की कि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं, ताकि समय रहते उपचार संभव हो और संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.